वाह ईशान: किशन ने ठोका वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, कमाल कर दिया

Ishan Kishan Double century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर कमाल कर दिया।

चटगांव: बाएं हाथ के ओपनर ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रच दिया। आखिरी वनडे में दोहरा शतक जड़ा। यह कमाल करने वाले वह दुनिया के सातवें तो भारत के चौथे बल्लेबाज बने हैं। एक बार सेट होने के बाद ईशान खतरनाक होते चले गए। मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए। ऐसा कोई बांग्लादेशी बल्लेबाज नहीं बचा, जिसकी धुनाई नहीं हुई। 50 गेंद में अर्धशतक, 85 गेंद में शतक, 103 गेंद में 150 का आंकड़ा पूरा करने के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने 126 गेंदों में डबल सेंचुरी पूरी की। ईशान 131 गेंद में 210 रन बनाकर आउट हुए।

24 चौके और 10 छक्के
210 रन की इस ऐतिहासिक पारी में ईशान किशन ने सिर्फ चौके-छक्के से ही 156 रन जुटाए। इस दौरान ईशान किशन एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़ते गए। उनके नाम सबसे कम गेंदों में डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इतना ही नहीं 24 साल के ईशान अब सबसे युवा डबल सेंचुरियन भी हो गए। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में मीरपुर के मैदान पर 175 रन बनाए थे।

4 साल बाद आई डबल सेंचुरी
ईशान किशन से पहले रोहित शर्मा सबसे ज्यादा तीन बार वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक बना चुके हैं। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल और फखर जमान के नाम भी वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी हैं। सबसे पहले क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में यह चमत्कार किया था। वीरेंद्र सहवाग दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में आखिरी डबल सेंचुरी 2018 में आई थी, जब पाकिस्तान के फखर जमां ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 210 रन बनाए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...