महंगाई: महिला कांग्रेस ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में चूल्हे पर बनाई चाय, सिलेण्डर पर माला चढ़ाकर रसोई से दी विदाई

देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ आज कांग्रेस की महिला मोर्चा विंग ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया।

जयपुर। देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ आज कांग्रेस की महिला मोर्चा विंग ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय और रोटियां बनाकर अपना विरोध प्रकट किया। यही नहीं बढ़ती रसोई गैस की कीमतों के चलते महिलाओं ने सिलेण्डर पर फूलों की माला चढ़ाकर उसे विदाई दी।

इससे पहले महिलाएं रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने रेडिमेट चूल्हा लाकर उसमें कोयला, लकड़ी डालकर आग लगाई और भगोनी में दूध-पानी डालकर चाय चढ़ाई। इस दौरान कुछ महिलाओें ने मौके पर ही आला गूंथकर रोटियां बनानी शुरू की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रानी लुबाना ने बताया कि जिस तरह देश में रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है, उससे अब सामान्य और गरीब परिवार के लिए रसोई में गैस पर भोजन पकाना मुश्किल हो गया है। इसी कारण आज हमने प्रदर्शन में छोटे और बड़े सिलेण्डर को अंतिम विदाई देते हुए उसे माला पहनाई।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ते दामों का सबसे ज्यादा प्रभाव खाद्य उपभोग की वस्तुओं पर आया है। मोदी सरकार ने पहले तो बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब उन वादों के उलट जनता पर जुल्म कर रहे हैं।

इतिहास में पहली बार रसोई गैस की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी
लुबाना ने बताया कि किसी भी वस्तु की दरें बढ़ाने की भी एक लिमिट या नियम होता है। लेकिन यहां सरकार अपने खजाने को भरने के लिए पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोतरी कर रही है। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा, जब एक महिने के अंदर ही रसोई गैस के दामों में तीन बार (125) रुपए तक बढ़ाकर जनता पर इतना बोझ डाला होगा। ऊपर से आमजन को जो थोड़ी बहुत सब्सिडी सरकार देती थी, उसे भी बिना घोषणा के बंद कर दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...