महिलाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, मिलेगी ये निःशुल्क सुविधा


महिलाओं को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, मिलेगी ये निःशुल्क सुविधा

जयपुर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी है। गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक इस दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ताजमहल में बम की सूचना के बाद अफरातफरी का माहौल, पुलिस ने परिसर को कब्जे में लिया

Thu Mar 4 , 2021
फेक कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार। ताजमहल को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में लिया। जांच टीम की ओर से बम की तालश जारी। नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में बम होने की सूचना मिली है। बम की […]

You May Like

Breaking News