पत्नी शालिनी ने हनीमून को लेकर खोला बड़ा राज, हनी सिंह ने होटल में की थी बेरहमी से पिटाई

शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में बताया कि वो और हनी में साथ में स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। 10 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने शादी कर ली।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर व रैपर हनी सिंह अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शालिनी ने जो याचिका दायर की है, इसमें उन्होंने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में किसी को भी नहीं पता था। शालिनी ने बताया कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी।

हनीमून पर की पत्नी की पिटाई
इसके बाद हनी सिंह ने उनसे कहा कि मैं पहले ही शादी के कारण परेशान हूं। मैं तो शादी नहीं करना चाहता था लेकिन मैंने तुमसे वादा किया हुआ था इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी। ये बातें सुनकर शालिनी बुरी तरह टूट गईं। इसके बाद हनी सिंह कमरे से बाहर चले गए और दस, बारह घंटे तक वापस नहीं आए। वापस न आने पर शालिनी ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। हनीमून के दौरान ही दोनों के संबंध खराब हो गए थे।

दूसरी महिलाओं के साथ हैं शारीरिक संबंध
इतना ही नहीं, शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में ये भी आरोप लगाए हैं कि हनी सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध है। शालिनी ने कहा कि किसी भी कंसर्ट या सिंगसिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते थे। साथ ही, शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह अपने शादीशुदा होने की किसी भी निशानी को सार्वजनिक नहीं करते थे। उन्होंने सगाई की अंगूठी भी उतार दी थी। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया था कि हीरे पहनना उनके नसीब के लिए अच्छा साबित नहीं होता। बता दें कि हनी सिंह ने शालिनी के साथ अपनी शादी को तीन साल तक सभी से छिपाकर रखा था। साल 2014 में एक शो में उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी को फैंस से इंट्रोड्यूस कराया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...