खारा औद्योगिक क्षेत्र में मच गया हड़कंप जब यह टीम पहुंची आकस्मिक चेकिंग करने, एक दर्जन को कराया मुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। खारा औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पापड़ की फैक्ट्री में बालश्रम विभाग की टीम पहुंची । इस फैक्ट्री में 12 नाबालिग बालिकाएं काम रही थी। बालश्रम विभाग की यह कार्रवाई जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार की गई।किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़ ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाली सभी 12 लड़कियां 18 वर्ष से कम आयु की है। उधर पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम ने खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गणपति टेस्टी फूड्स प्राईवेट लिमिटेड (पापड़ फैक्ट्री) में अचानक छापा मारकर 12 बालिकाओं को बालश्रम से मुक्त कराया। टीम में सदस्य बाल कल्याण समिति के हर्षवद्र्धन सिंह भाटी, मनोज कुमार, किरण सिंह तंवर, श्रम विभाग से सुमन जयपाल सी. आई, एवं नरेन्द्र सिंह मानव तस्कर विभाग, बाल संरक्षण ईकाई से निदेशक कविता स्वामी व सुमन मेहरा वर्कर, चाईल्ड लाईन से जगदीश डाल मौजूद रहे। बाल श्रम उन्मूलन टीम अध्यक्ष मनोज कुमार राजपूत ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जामसर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ग्यारसी लाल कर रहे है। बालश्रम अधिकारियों ने खारा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष पलविंदर सिंह और सचिव प्रकाश सोनावत के साथ बाल श्रम पर मीटिंग की और भविष्य में बाल श्रम न हो इसके लिए सख्त हिदायत दी गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...