शराब पीने से टोका तो नाराज युवक ने नहर में लगा दी छलांग, मौत…..

शराब पीने से टोका तो नाराज युवक ने नहर में लगा दी छलांग, मौत

बीकानेर@जागरूक जनता। 20 वर्षीय युवक ने महज इसलिए अपनी जान दे दी कि परिवार वालों ने उसको शराब पीने के लिए टोक दिया। इस आशय की मर्ग रिपोर्ट पूगल पुलिस थाने में दर्ज की गई है। थानाधिकारी ने बताया कि छत्तरगढ़ पुलिस थानान्तर्गत बराला निवासी रेवंतराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि पुखराज मेघवाल (20) पुत्र गोविन्दराम मेघवाल को शराब को परिजनों ने शराब पीने के लिए मना किया और टोक दिया। बस इतनी सी बात से नाराज होकर पुखराज ने घर छोड़ दिया। पुखराज का शव नहर में 677 आरडी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...