राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 1 जून से मिलेंगे गेहूं

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 1 जून से मिलेंगे गेहूं

बीकानेर@जागरूक जनता। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 1 जून से  प्रति सदस्य 10 किग्रा गेहूं का वितरण किया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 2 लाख 91 हज़ार 184 राशन कार्ड धारक सम्मिलित हैं। इस योजना के तहत 1 जून से  अंत्योदय अन्न योजना में रजिस्टर्ड परिवारों को 35 किलो, बीपीएल तथा एसबीपीएल परिवारों के प्रति सदस्य को 5 किलो गेहूं 1 रू प्रति किलो की दर से तथा अन्य पात्र परिवारों को 5 किलो गेंहू प्रति सदस्य 2 रू प्रति किलो की दर से वितरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई का गेहूं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल सभी परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलो निःशुल्क वितरण करवाया जायेगा।
महला ने बताया कि जिले में कार्यरत 854 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से गेहूं वितरण कार्य करवाया जायेगा। समस्त उचित मूल्य दुकानों को निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ता सप्ताह में हर दिन दुकानों को खुली रखेंगे व राशन वितरण कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...