चालीसवें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर हुई वेबिनार

चालीसवें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर हुई वेबिनार

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि 40 वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर भारतीय उद्योग व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आयोजित वेबिनार में भारत के विभिन्न औद्योगक एवं व्यापारिक संगठनों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह को उद्यमियों एवं व्यापारियों की पीड़ा से अवगत करवाया । औद्योगक व व्यापारिक संगठनों ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में उद्यमी व व्यापारी वर्ग का महत्त्वपूर्ण किरदार होता है प्रत्येक कारोबारी समय पर टेक्स चुकाकर देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढाने में सहयोग करता है ऐसे में केंद्र सरकार को आयकरदाताओं को उनके कारोबार से रिटायरमेंट पर पेंशन देनी चाहिए तथा उनका दुर्घटना बीमा होना चाहिए ताकि दुर्घटना के पश्चात ऐसे आयकरदाता के परिवार का भरण पोषण जुटाया जा सके | FSSAI के नियमों में सरलीकरण करना चाहिए ताकि अफसर राज को नियंत्रित किया जा सके | साथ ही छोटे शहरों में पनप रहे ऑनलाइन बाजार पर लगाम लगाई जाए ताकि छोटे व्यापारी भी सुगमता से व्यापार कर सके | लेकिन पुराने उद्योगों के लिए भी विशेष पैकेज लाये जाने चाहिए ताकि पुराने उद्योग भी प्रतिस्पर्द्धा में टिक सके | कृषि आधारित उद्योग के विकास हेतु अन्य प्रान्तों से आयातित कच्चे माल पर लागू मंडी शुल्क में भूतलक्षी प्रभाव से छूट प्रदान की जानी चाहिए | दलहन को वायदा बाजार से मुक्त रखा जाए | आयोजित वेबिनार में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद् के अनंतवीर जैन, महावीर दफ्तरी आदि उपस्थित हुए

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...