रख-रखाव के कारण बाधित रहेगी जलापूर्ति

बीकानेर@जागरूक जनता। शोभासर के सीडब्ल्यूपीएस और आरडब्ल्यूपीएस पम्प हाऊस पर रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार प्रातः 10 बजे से रात्रि 12 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बलबीर सिंह ने बताया कि नयाशहर जोन के लोडा मोडा सप्लाय, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, जवाहर नगर, बंगला नगर व लक्ष्मीनाथ जोन के लुहारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, रोड न. 5, सिंधिया चौक आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि नत्थूसर जोन धर्मद्वारा, स्वामी मोहल्ला, बी.के. स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मन्दिर, पाबूबारी, भटोलाई, विश्नोई मौहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगेची, जनता प्याऊ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र व गंगाशहर जोन के अंत्योदय नगर, मुरलीधर, श्रीरामसर, बंगला नगर, सुजानदेसर, खारिया, चौधरी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार मुक्ताप्रसाद जोन के सर्वोदय बस्ती, सभी सेक्टर व रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...