जलदाय मंत्री ने डॉ. पनगड़िया के निधन पर शोक जताया

जलदाय मंत्री ने डॉ. पनगड़िया के निधन पर शोक जताया

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर गहरा शोक जताया है।

डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि डॉ. पनगड़िया अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सक थे। उन्होंने अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से हजारों रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। राज्य आयोजना बोर्ड के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपने अनुभव का लाभ प्रदेश की प्रगति में दिया। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related