जलदाय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री पहाड़िया के निधन पर शोक जताया

जलदाय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री पहाड़िया के निधन पर शोक जताया

जयपुर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. पहाड़िया जमीन से जुड़े एक सच्चे जनसेवक थे, उन्होंने जीवनपर्यंत गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। वे विद्यार्थी जीवन से ही जनहित और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रिय रहे। स्व. पहाड़िया ने सांसद, केन्द्र सरकार में मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा हरियाणा एवं बिहार के राज्यपाल जैसे शीर्ष पदों पर सेवाएं देते हुए कुशल प्रशासक, संगठनकर्त्ता और संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक जीवन में कर्मठता और कर्त्तव्यपरायणता के साथ उनका अविस्मरणीय योगदान आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने दिवंगत की आत्मा को चिर शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके चाहने वालों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...