फेडरल बैंक द्वारा वाटर कूलर लगवाया

चोमू @ जागरूक जनता। गोविंदगढ़ पंचायत समिति कार्यालय में स्टाफ व आगंतुकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए श्री फाउंडेशन के प्रोत्साहन से फेडरल बैंक द्वारा वाटर कूलर लगाया गया। इस अवसर पर फेडरल बैंक के प्रतिनिधि रामू एस नायर, एरिया हेड जयपुर गौरव चांडक ने कहा सदैव जनहित में कार्य करते रहना चाहिए। श्री फाउंडेशन के डा.सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आमजन का भला करना होना चाहिए। उन्होंने बैंक प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि हर समर्थ संस्था और व्यक्ति को ऐसे सामाजिक कार्य करने चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी ने कहा इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम होते रहते है तो अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। विकास अधिकारी अनिल कुमार सोनी ने आभार जताया।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...