चले थे दादागिरी से सरकार को चुना लगाने, बीकानेर पुलिस ने मात्र 72 घण्टे में ही लगा दी अक्ल ठिकाने

चले थे दादागिरी से सरकार को चुना लगाने, बीकानेर पुलिस ने मात्र 72 घण्टे में ही लगा दी अक्ल ठिकाने

बीकानेर@जागरूक जनता। दादागिरी से सरकार को चुना लगाकर बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को जसरासर पुलिस ने मात्र 72 घण्टे में ही दबोच लिया है । पकड़े गए आरोपियों ने विगत 2 मार्च को बिजली कर्मचारियों के साथ उस समय मारपीट की थी, जिस वक्त कर्मचारी अपनी टीम के साथ बिजली चोरी की राजस्व वसूली के लिए साधासर गांव जा थे । इस सम्बंध में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता नरसीलाल मीणा ने जसरासर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ राजस्व वसुली हेतु एंव निगम कार्य संपादित हेतु सादासर गांव की रोही में जोधनाथ के खेत में बकाया वसुली हेतु जा रहे थे, रास्ते में तोलाराम के खेत में अवैध रुप से कुंडी लगाकर लाईट चोरी की जा रही थी । जिस पर कार्यवाही करनी चाही तो आरोपियों में तोलाराम, करणनाथ, मनोज, रामरतन इत्यादि द्वारा राजकार्य में बाधा डालकर मारपीट की तथा जातिसुचक गालियां निकाली गई । जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रेम कुमार आर.पी.एस. द्वारा प्रारम्भ किया गया । प्रकरण में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए इस मामले में आरोपियों करणनाथ पुत्र जोधनाथ जाति सिद्व उम्र 40 साल,मनोज पुत्र तोलाराम जाति जाट उम्र 25 साल,रामरतन पुत्र तोलाराम जाति जाट उम्र 19 साल,तोलाराम पुत्र लाखाराम जाति जाट उम्र 48 साल निवासी साधासर बीकानेर को गिरफ्तार किया गया ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...