लम्पी से बचाव के लिए गायों को लापसी बनाकर खिला रहे हैं ग्रामीण

सांचौर. निकटवर्ती धनेरिया गांव में लम्पी स्कीन डीज़ीज़ नामक गौवंशों में तेजी से फ़ैल रही बीमारी को रोकने के लिए युवा मंडल धनेरिया के द्वारा पिछले चार दिनों से पौष्टिक आहार युक्त लापसी बनाकर गौवंशों को खिला रहे हैं। मंडल के सदस्य जगदीश सोनी ने बताया कि ग्राम धनेरिया में गौ माता पर आई प्राकृतिक आपदा लंपी स्कीन डीजीज से बचाव हेतु हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है विगत 4 दिनों से युवा मंडल धनेरिया द्वारा आपसी सहयोग से आयुर्वेदिक लापसी बनाकर खिला रहे हैं। इस दौरान ईश्वर सोनी, राणमल, पारस शर्मा भरत, ओपी विश्नोई, दिनेश विश्नोई, गौतम, पृथ्वीराज, गोविंद, हेमराज व डिकेश मौजूद रहे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...