Vijay Diwas:93 हजार पाक सैनिकों ने 1971 में किया था सरेंडर, पीएम मोदी ने बहादुर नायकों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘विजय दिवस’ के मौके पर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायकों को श्रद्धांजलि दी।

देश सदैव उनका ऋणी रहेगा : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि उनका बलिदान और अटूट भावना हमेशा लोगों के दिलों और हमारे देश के इतिहास में अंकित रहेगी। भारत उनके साहस को सलाम करता है और उनकी अदम्य भावना को याद करता है। 16 दिसंबर के दिन पाकिस्तानी सेना ने 1971 में भारत से 13 दिनों तक चले युद्ध में बुरी तरह से पराजित होने के बाद आत्मसमर्पण किया था।

93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने किया था सरेंडर
बता दें कि साल 1971 की भारत और पाकिस्तान की लड़ाई में 16 दिसंबर के दिन ही पाकिस्तान ने ढाका में भारत के सामने आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। उस लड़ाई में पाकिस्तान के 93 हजार से अधिक सैनिकों ने भारतीय सेना की बहादुरी के आगे घुटने टेकते हुए आत्मसमर्पण कर दिया था। 16 दिसंबर की उसी तारीख को भारत में हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...