18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी औद्योगिक श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को (वैक्सीन) टीकाकरण प्रारंभ

जागरूक जनता नेटवर्क
नीमराना। सभी औद्योगिक संस्थानों द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को श्रम मंत्री माननीय टीकाराम जूली के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला कलैक्टर नन्नूमल पहाड़िया के आदेश अनुसार नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शर्मा व महासचिव कृष्ण गोपाल कौशिक के अथक प्रयासों से आज डाइकिन एयर कंडीशनर में टीकाकरण कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य व नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण गोपाल कौशिक द्वारा किया गया, टीकाकरण नीमराना खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शाहजहांपुर/नीमराना के निर्देशन एवं परिवेक्षण में हो रहा है। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र में टीकाकरण कैंप सुचारू रहेगा। इस मौके पर डाइकिन एयर कंडीशनर के निदेशक पंकज दीवान, महाप्रबंधक आनंद दीपक, मानव संसाधन प्रबंधक पंकज चतुर्वेदी, गिन्नी इंटरनेशनल लिमिटेड के महाप्रबंधक सुधीर तिवारी, सहायक महाप्रबंधक केएन यादव, पारले मानव संसाधन प्रबंधक वीके जैन, टोयोडा गोसाई मिंडा से ऑफिसर सुनील वर्मा, सहायक प्रबंधक दारा सिंह, रूक्मणी इंडस्ट्रीज महाप्रबंधक संदीप जांगिड़, एनआईए पीआरओ विकास कुमावत सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...