वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स में जुड़ेगा 8 मोटर साइकिल और 6 गाड़ियों का बेड़ा, गुरुवार को कलेक्टर दिखाएंगे हरी झंडी

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स अभियान में 8 मोटरसाइकिल और 6 गाड़ियों का नया बेड़ा जुड़ने जा रहा है। जहां 8 मोटरसाइकिल द्वारा बीकानेर शहर की गली-गली घर-घर तक कोविड टीकाकरण सुविधा पहुंचाई जाएगी वही जिले के 6 ग्रामीण ब्लॉक पर एक-एक गाड़ी वैक्सीनेशन को गति देगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल गुरुवार प्रातः कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर इस बेड़े को रवाना करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि एनजीओ केयर इंडिया के सहयोग से जोड़ें जा रहे गाड़ियों के इस बेड़े से कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण अभियान को मजबूती मिलेगी। जो लाभार्थी टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं है या टीकाकरण को लेकर कोई भ्रम है तो उन्हें भी समझा कर टीकाकरण उपलब्धि को बढ़ाया जा सकेगा। शहरी क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के मार्फत इन मोटर बाइक का संचालन किया जाएगा। जिले में आदिनांक 93% से अधिक लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली द
डोज, 86% को दोनों डोज तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों में 65% से अधिक को पहली डोज दी जा चुकी है। 29 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज भी बीकानेर वासियों को मिल चुकी है।

केयर इंडिया प्रतिनिधि चारु जौहरी ने बताया कि प्रत्येक मोटर बाइक पर एक चालक जो वेरीफायर व सोशल मोबिलाइजर का काम करेगा एनजीओ उपलब्ध करवाएगा जबकि वैक्सीनेटर यूपीएचसी की तरफ से होगा। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक गाड़ी में चालक के अलावा एक वेरीफायर कम सोशल मोबिलाइजर व टीकाकर्मी केयर इंडिया की तरफ से कार्य करेगा।

आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जून 2021 में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स का नवाचार करने वाला बीकानेर देश का पहला जिला बना था। तब से मोबाइल टीकाकरण वेन बीकानेर शहर में सेवाएं दे रही है। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार भी जनवरी 2022 से 3 गाड़ियां शहरी क्षेत्र व 6 गाड़ियां ब्लॉक लेवल पर कोविड टीकाकरण का कार्य कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...