भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, रूस के साथ व्यापार के लिए पेनल्टी की भी घोषणा

अमेरिका ने भारत के लिए नए टैरिफ रेट का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा।

अमेरिका ने बुधवार को भारत के लिए नए टैरिफ रेट की घोषणा कर दी। अमेरिका ने भारत से आयात किए जाने वाले वस्तुओं और सेवाओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत के लिए नए टैरिफ रेट का ऐलान किया। डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर अलग से पेनल्टी लगाने का भी ऐलान किया है। हालांकि, ये पेनल्टी कितनी होगी, इसके बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। बताते चलें कि अमेरिका सभी देशों पर 1 अगस्त, 2025 से नए टैरिफ रेट लागू करने जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया टैरिफ रेट का ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ अकाउंट पर लिखा, ”याद रखें, भारत हमारा दोस्त तो है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने भारत के साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं। इसके अलावा, भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है। चीन के साथ-साथ भारत, रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके- सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए, भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और रूस के साथ व्यापार के लिए पेनल्टी देनी होगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

ट्रंप ने कनाडा पर लगाया है 35 प्रतिशत टैरिफ
डोनाल्ड ट्रंप भारत से पहले कई अन्य देशों के लिए नए टैरिफ रेट का ऐलान कर चुके हैं। इससे पहले ट्रंप ने कनाडा पर 35 प्रतिशत, अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत, ब्रुनेई पर 25 प्रतिशत, श्रीलंका पर 30 प्रतिशत, इराक पर 30 प्रतिशत, लीबिया पर 30 प्रतिशत, फिलीपींस पर 20 प्रतिशत और मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल 2 अप्रैल को उच्च जवाबी शुल्कों की घोषणा की थी। इस दौरान अमेरिका ने भारत के लिए 26 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इस टैरिफ को 90 दिनों के लिए यानी 9 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया था। बाद में इसे 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...