यूको बैंक ने मनाया अपना 79 वा स्थापना दिवस समारोह

यूको बैंक ने मनाया अपना 79 वा स्थापना दिवस समारोह

बीकानेर@जागरूक जनता। यूको बैंक जोधपुर अंचल के अंतर्गत बीकानेर की शाखाओं ने अपने 79 वें स्थापना दिवस को संयुक्त रूप से सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर इनरव्हील क्लब की प्रेरणा से एक जल मंदिर की स्थापना कर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

शाखा प्रबंधक पंकज गुप्ता इनरव्हील अध्यक्षा सोनिया छिंपा तथा अन्य युकों सदस्य मुकेश सुथार, पंकज वादवानी, शंकर गुप्ता, विक्रांत राठौड़, राहुल बडगूजर ने बताया कि यूको बैंक ने पूर्व में भी बीकानेर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के मध्य नजर रखते हुए एक जल मंदिर एवं एक शिशु आहार कक्ष का निर्माण करवाया था। इसी क्रम में इस वर्ष भी एक अन्य जल मंदिर का निर्माण करवा कर अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में रोटेरियन राजेश चुरा रोटरी प्रांत पाल निर्वाचित उपस्थित रहे। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब सचिव रोमिका केलि ने रेलवे अधिकारियों एवं बैंक कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में इनरव्हील सदस्य बिंदु गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पुष्पा पारीक, मोनिका चौधरी, हर्षिता, सुनील गुप्ता, लता मूंदड़ा सहित धीरे यूको कर्मचारी गण, रेलवे अधिकारी जन सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। विदित रहे इनरव्हील क्लब एवं यूको बैंक सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...