शहीद दिवस पर रखा दो मिनट का मौन,शांति मार्च से दिया अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संदेश

बीकानेर@जागरूक जनता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार को प्रातः 11 से 11.02 बजे तक कलक्टर कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर दो मिनट का मौन रखते हुए देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त कलक्टर(नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त निजी सचिव आशानंद कल्ला, कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह सहित कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी और राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और छात्राएं मौजूद रही।
इसके बाद गांधी पार्क में कार्यक्रम हुआ। जहां जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल और महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित अनेक लोगों ने बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में शांति मार्च निकाला गया। जिला कलक्टर और महापौर ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा और सत्याग्रह के पक्षधर थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमे सभी विचारधाराओं और संस्कृतियों के सम्मान के साथ अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लें।
महापौर ने कहा कि युवाओं को गांधी जी के सिद्धांतों से शिक्षा लेनी चाहिए। देश को आजाद करवाने में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कुष्ठ रोग निवारण से संबंधित संदेश पर हस्ताक्षर किए। इस संदेश का वाचन उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया ने बताया कि शांति मार्च में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शांति मार्च यहां से शुरू होकर जूनागढ़ के आगे पहुंची। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा, स्काउट गाइड के मान महेंद्र सिंह, सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह सांखला, यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, सुनीता गौड़, राजकुमार किराडू, दिलीप बांठिया, गजानंद शर्मा, जयदीप सिंह जावा, सोनूराज आसूदानी, नितिन वत्सस, राहुल जदूसंगत, मनोज किराडू, मनोज चौधरी, सुनील जावा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...