दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगित हुआ समापन

बगड़ झुंझुनूं @ जागरूक जनता। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय के तत्वाधान में रतनशहर यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी वॉलीबॉल के मैच में हुए। यूथ क्लब अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया है कि वॉलीबॉल फाइनल मैच में बीआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी बगड़ की टीम ने बड़ागांव की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल का खिताब जीता। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल मैच में सुल्तान ने केहरपुराकला को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल व महेंद शास्त्री थे। कार्यक्रम का संचालन नरेश सैनी ने किया। इस अवसर पर बीआरएस स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक पवन जमालपुरिया, विवेक झाझडीया, विक्रम सैनी, दिनेश ,अमित शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...