जिला कलक्टर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर, घायलों की जानी कुशलक्षेम

जिला कलक्टर पहुंचे ट्रॉमा सेंटर, घायलों की जानी कुशलक्षेम

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने शनिवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर बाप के निकट हुई सड़क दुर्घटना के घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बीआर धोजक तथा पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर परमिंदर सिरोही मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने पीबीएम अधीक्षक को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो।

सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। घायलों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें उपचार अथवा किसी प्रकार की अन्य सहायता की आवश्यकता है तो पीबीएम अधीक्षक को बताएं ।उल्लेखनीय है कि बाप के पास हुई सड़क दुर्घटना के 12 घायलों को पीबीएम रेफर किया गया। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...