मंगल टीका जागरूकता अभियान’,वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली, कहा जरूर करवाएं वेक्सीनेशन

मंगल टीका जागरूकता अभियान’,वरिष्ठ नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली, कहा जरूर करवाएं वेक्सीनेशन

बीकानेर@जागरूक जनता। ‘मंगल टीका जागरूकता अभियान’ के तहत शनिवार को वरिष्ठ नागरिक समिति ने अंबेडकर सर्किल स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति कार्यालय  से जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर 90 वर्षीय डॉ. मधुसूदन व्यास सहित अन्य वरिष्ठजनों ने संदेश दिया कि कोरोना का टीका जरूर लगवाएं, यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.एन. हर्ष ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का यह उद्देश्य रहा है कि सभी को यह संदेश दे कि टीकाकरण के प्रति कोई भी भ्रांति ना रखें। टीकाकरण से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के इस उत्सव में वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने टीकाकरण के लिए उत्तम व्यवस्था की है और टीकाकरण के पश्चात ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर, नर्सेज तथा मेडिकल स्टाफ सभी अपना कर्तव्य निभाते हुए 30 मिनट तक ऑब्जर्व में रखते हैं।

अभियान समन्वयक डॉ राजेंद्र जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर जिले में टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए 5 मार्च से मंगल टीका अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों द्वारा टीकाकरण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. एल डी पवार ने वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का एक अभिन्न हिस्सा है। इस अवसर पर सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, डॉ. एम एल गौड़, डॉ. सुमन गौड़, डॉ. बसंती हर्ष, डॉ. एफ सी गौड़, सुरेंद्र गुप्ता, के एल सुथार, शारदा शर्मा, भजनी देवी, इंद्रचंद जाखड़, दिनेश मित्तल, महेंद्र कौर, राजेन्द्र गुप्ता, विष्णु शर्मा, आवेश, हबीब और मोहन थानवी आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...