बीकानेर के उधमी को झांसे में लेकर 7 लाख रुपए बैंक खाते में करवाए ट्रांसफर, फिर किया टाटा बाय-बाय, पुलिस में दर्ज हुआ मामला

बीकानेर@जागरूक जनता। आप मेरे बैंक एकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दो उसके बाद माल को ट्रक में लोड कर डिलीवरी करवा देंगे, लेकिन रुपये ट्रांसफर होते ही कहानी कुछ और हो चली। कुछ संभल पाते तब तक बहुत देर हो चुकी, पिक्चर भी क्लियर हो गई कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है । कुछ इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार बीकानेर के गंगाशहर बाल भारती स्कूल के पास निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार नवीन पुत्र बंशीलाल बिश्नोई
हुआ है। जिसने पुलिस में दो नामजद आरोपीयों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि यूपी, कानपुर की फर्म से उसने रोड़ बनाने के काम आने वाला डामर खरीदने के लिए आरोपी सुभाष चन्द्र वर्मा व शिवचरण वर्मा से संपर्क किया था, इस दौरान आरोपियों ने परिवादी को 7 लाख रुपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा तो आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में परिवादी ने समता नगर स्थित केनरा बैंक में 7 लाख रुपए जमा करवा दिए। लेकिन उसके बाद से आरोपियों ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया और निर्धारित डील के अनुसार आरोपियों ने डामर की सप्लाई नही दी । जिससे उसको अपने साथ ठगी होने का पता चला। परिवादी नवीन बिश्नोई की रिपोर्ट पर बीछवाल पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ भादसं 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच धर्मेंद्र सिंह ऊनि को सौंपी है। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने इस घटना को लेकर कहा कि पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है, चूंकि परिवादी ने रुपए बैंक के माध्यम से जमा करवाये है ऐसे में हर एक पहलू की कड़ी पड़ताल कर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...