बीकानेर में कल 50 हजार डोज से बच्चों का वैक्सीनेशन, शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी तैयारियां, पढ़े पूरी खबर

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। देश प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच कल यानि 3 जनवरी से 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए पूरे देश में वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है । जिसको लेकर बीकानेर के स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है जंहा इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । कल सोमवार को बीकानेर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 50 हजार के बड़े लक्ष्य के साथ बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । जिसमे कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने जागरूक जनता से विशेष बातचीत में बताया केंद्र सरकार द्वारा 3 जनवरी से देशभर में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया जा रहा है । जिसके तहत बीकानेर को जनसंख्या के हिसाब से पहले चरण में 1 लाख 77 हजार तीन सौ अठत्तर वैक्सीनेशन का टारगेट राज्य सरकार की और से दिया गया है । आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया बीकानेर में अभी 50 हजार डोज उपलब्ध है । ऐसे में सोमवार को इसी 50 हजार डोज से बीकानेर शहर की तमाम यूपीएससी, सीएचसी,जिला अस्पताल एंव पीबीएम सहित ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में कोवैक्सीन की डोज के साथ बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व ऑनस्पॉट बुकिंग दोनो की सुविधा उपलब्ध रहेगी । आरसीएचओ ने बताया वैक्सीनेशन के लिए बच्चे का आधार कार्ड व स्कूल आई कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज मान्य होगा ।

उल्लेखनीय है, बीकानेर में जिला कलेक्टर मेहता के कुशल मैनेजमेंट व सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा, आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों व नर्सिंग स्टाफ के बेस्ट परफॉर्मेंस के कारण जिले में वैक्सीनेशन बेहतर हुआ है जिसकी बदौलत टीकाकरण में बीकानेर जिला पूरे राज्य में टॉप-10 की श्रेणी रहा । और एक बार फिर 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आरंभ हो रहे वैक्सीनेशन में जिले का स्वास्थ्य महकमा फिर से सक्रिय हो गया है ।

स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है : 

  • सबसे पहले gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अगर आप कोविन पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • यहां आपके बच्चे का नाम, उम्र जैसी कुछ जानकारियां देनी होगी। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।
  • फिर आप अपने इलाके का पिन कोड डालें।
  • आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट खुल जाएगी। 
  • इसके बाद तारीख और समय के साथ अपना वैक्सीनेशन स्लॉट बुक करें। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...