टोक्यो ओलिंपिक :ऑस्ट्रेलिया की मैरी हाना सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी, सीरिया की हेंड जाजा होंगी सबसे युवा, जानिए इनकी उम्र

टोक्यो। दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट टोक्यो ओलिंपिक की आधिकारिक शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसमें दुनियाभर के 206 देशों के 11,238 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें टीन एजर से लेकर उम्र के उस पड़ाव तक पहुंचे एथलीट भी हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें हम आम जीवन में हर काम से रिटायर मानकर चलते हैं। चलिए जान लेते हैं कि टोक्यो ओलिंपिक में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा एथलीट कौन हैं।

छठी बार ओलिंपिक में हिस्सा लेंगी मैरी हाना
ऑस्ट्रेलिया की घुड़सवार मैरी हाना टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज एथलीट होंगी। छठी बार ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली हाना 66 साल की हैं। टोक्यो ओलिंपिक में उतरते ही वे ओलिंपिक इतिहास की दूसरी सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बन जाएंगी। अब तक की सबसे उम्रदराज महिला एथलीट होने का रिकॉर्ड ब्रिटेन की पूर्व घुड़सवार लॉर्ना जॉन्सटन के नाम है। 1972 ओलिंपिक में उन्होंने 70 साल की उम्र में हिस्सा लिया था।

4 साल की उम्र से घुड़सवारी कर रही हैं हाना
मैरी हाना महज 4 साल की उम्र से ही घुड़सवारी कर रही है। उन्होंने पिता के फार्म से घुड़सवारी की शुरुआत की थी। ओलिंपिक में वे अब तक कोई मेडल नहीं जीत पाई हैं। वे 2016 रियो ओलिंपिक में नौवें स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थीं।

12 साल की हेंड जाजा सबसे युवा एथलीट
टोक्यो ओलिंपिक में सबसे युवा एथलीट होने का रिकॉर्ड सीरिया की हेंड जाजा बनाएंगी। वे 12 साल की हैं। जाजा टेबल टेनिस में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे ओलिंपिक में टेबल टेनिस में हिस्सा लेने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी भी बनेंगी।

42 साल की खिलाड़ी को हराकर किया क्वालिफाई
हेंड जाजा ने लेबनान की 42 साल की खिलाड़ी मारियाना सहाकिया को हराकर ओलिंपिक का टिकट हासिल किया। जाजा 5 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेल रही हैं। जब वे 6 साल की थीं तब वर्ल्ड होप्स वीक एंड चैलेंज इवेंट (दोहा) में हिस्सा लिया था।

ये हैं अब तक के सबसे उम्रदराज और युवा एथलीट
स्वीडन के पूर्व शूटर ऑस्कर स्वान ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लेने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज एथलीट हैं। ऑस्कर ने 1920 ओलिंपिक में 72 साल, 280 दिन की उम्र में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने सिल्वर मेडल भी जीता था। वहीं, सबसे युवा एथलीट होने का रिकॉर्ड ग्रीस के दिमित्रियोस लॉन्ड्रास के नाम है। उन्होंने 1896 में एथेंस में हुए पहले ओलिंपिक गेम्स में 10 साल 218 दिन की उम्र में जिम्नास्टिक्स इवेंट में हिस्सा लिया था। वे ओलिंपिक इतिहास के सबसे युवा पार्टिसिपेंट होने के साथ-साथ सबसे युवा मेडलिस्ट भी हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...