आज फिर खुलेगी राहत और घोषणा की पोटली, मुख्यमंत्री गहलोत देंगे विस में बजट का जवाब


बजट पर बहस का आज अंतिम दिन, मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, पहले नेता प्रतिपक्ष और उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देंगे बजट पर जवाब, सदन में नई घोषणाएं भी आज कर सकते हैं मुख्यमंत्री

जयपुर। विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बजट पेश करने और उस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की ओर से अपनी-अपनी बात रखने के बाद सरकार आज सदन में जवाब देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बजट पर जवाब देंगे। पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया बजट पर अपने विचार रखेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री का जवाब आएगा।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत शाम पांच बजे सदन में जवाब देंगे। इससे पहले आज बजट पर बहस के अंतिम दिन होने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य आज भी वाद-विवाद में भाग लेंगे। अपने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री बजट पर बहस में हिस्सा लेने वाले सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों का धन्यवाद भी करेंगे। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से जवाब पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री सदन में कई नई घोषणाएं भी कर सकते हैं।

प्रश्नकाल से शुरू होगी सदन की कार्यवाही
वहीं आज भी सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। प्रश्नकाल में आज 48 सवाल लगे, जिनमें 24 तारांकित प्रश्न और 24 अतारांकित प्रश्न लगे हैं। उद्योग, चिकित्सा ,सहकारिता ,अल्पसंख्यक मामलात, महिला एवं बाल विकास, जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों की संख्या ज्यादा रहे।

प्रश्नकाल में पहला सवाल उद्योग विभाग से जुड़ा है, भाजपा विधायक मदन दिलावर ने रामगंज मंडी नगर पालिका क्षेत्र में संचालित कोटा स्टोन कटिंग से जुड़ा सवाल लगाया। जिसमें उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा सदन में सवालों के जवाब दिए।

बीएसी का प्रतिवेदन पेश होगा सदन में
वहीं सदन में आज कार्य सलाहकार समिति(बीएसी) का प्रतिवेदन भी पेश होगा। मुख्य सचेतक महेश जोशी बीएसी के 22 वें प्रतिवेदन का उपस्थान करेंगे। जिसमें सदन में आगामी दिनों में होने वाले कामकाज का ब्यौरा पेश होगा।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेंगलुरु देश का सबसे बेहतरीन शहर, इंदौर 9वें नंबर पर; टॉप-10 नगर निगम में इंदौर सबसे ऊपर, भोपाल की तीसरी रैंक

Thu Mar 4 , 2021
ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स ईज ऑफ लिविंग के मामले में देश के महानगरों में बेंगलुरु सबसे बेहतरीन है और कम आबादी वाले शहरों में शिमला नंबर-1 है। इस लिहाज से राजधानी दिल्ली 13वें नंबर पर है। टॉप-20 शहरों में मध्य […]

You May Like

Breaking News