गैंगस्टर के नाम से भाजपा नेता पारीक को व्हाट्सएप कॉलिंग पर धमकी,50 लाख की फिरौती की मांग..

बीकानेर@जागरूक जनता। बड़े महानगरों की तर्ज पर बीकानेर में भी रंगदारी व फिरौती के मामले सामने आने लगे है । जंहा शहर के जाने माने बिजनेसमैन व भाजपा नेता दीपक पारीक से व्हाट्सएप कॉलिंग पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती की रकम नही देने पर आरोपी ने पारीक को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। भाजपा नेता पारीक ने इस संबंध में नया शहर पुलिस थाने में अज्ञात कॉल कर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
भाजपा नेता दीपक पारीक ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी की शाम उनके पास एक अज्ञात नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया और 50 लाख रुपए देने की मांग की। उन्होंने बताया कि पैसा नहीं देने पर उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। नयाशहर पुलिस ने केस दर्ज कर व्हाट्सएप नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

उल्लेखनीय है, इससे पहले भी भाजपा नेता पारीक को फिरौती के संबंध में धमकी मिल चुकी है,जिसमे पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...