मोदी सरकार के मंत्री के कार्यालय सांसद सेवा केंद्र में चोरों ने बोला धावा, पुलिस जुटी जांच में..


मोदी सरकार के मंत्री के कार्यालय सांसद सेवा केंद्र में चोरों ने बोला धावा, पुलिस जुटी जांच में..

जोधपुर@जागरूक जनता। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में चोरों की गैंग के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है इस बार मोदी सरकार के मंत्री के जोधपुर स्थित कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाकर पुलिस व सरकार को चुनौती देते चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । चोरी की यह वारदात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कार्यालय सांसद सेवा केंद्र में हुई है।

चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए सांसद सेवा केंद्र की अलमारी को तोड़कर उसके अंदर से कैमरा और अन्य सामान पार किया है। जोधपुर के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को जब इस चोरी का पता चला तो शास्त्री नगर पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। चोरी की इस वारदात की जांच जोधपुर के एसीपी नूर मोहम्मद कर रहे हैं। एसीपी नूर ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्री नगर थाने के डीओ शैतान सिंह सब इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया । जिस पर आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...