ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में दो घरों से उड़ाया लाखों का माल,पुलिस की गश्त पर उठ रहे सवाल..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में अभी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ साथ कोरोना भी अपना कहर ढा रहा है तो वंही चोरों की दहशत भी खूब परवान पर है । जंहा ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आंतक कोरोना से कुछ ज्यादा है । लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो घरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है । जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को लूणकरणसर थाने में दर्ज हुई है। चोरी की यह घटना 3 जनवरी की देर रात्रि की बताई जा रही है । चोरी की बढ़ती वारदातों से ग्रामीणों में खासा रोष है वंही पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़े किए जा रहे है ।

लूणकरणसर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुलमेरा स्टेशन निवासी भंवरलाल पुत्र मोहनराम नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बीती 3 जनवरी को देर रात्रि चोरों ने घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए । जिसके बाद चोरों ने पड़ोस के घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए । पड़ोसी शराफत हुसैन पुत्र छोटुखां ने अपने घर मे चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस को दी है। परिवादी ने बताया  एक पाजेब जोड़ी, चार चांदी की सोने की बींटी,चार बिछुडी चांदी की और 65000 रुपये नकदी कोई अज्ञात चोर उड़ा ले गया । पुलिस ने दोनो परिवादियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच सुरजाराम एचसी को सौंपी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...