यह रेलसेवाएं आशिंक रूप से रहेगी रद्द,इन ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच..

बीकानेर@जागरूक जनता। रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-डेगाना रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं आंशिक रद्द रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 22421, जोधपुर-दिल्ली सराय प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 14.12.21 से 25.12.21 (12 ट्रिप) तक जोधपुर-डेगाना के मध्य रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 22422, दिल्ली सराय- जोधपुर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 13.12.21 से 24.12.21 (12 ट्रिप) तक डेगाना-जोधपुर के मध्य रद्द रहेगी।

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित,ये गाड़ियां रद्द रहेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर रूपोंद-झलवारा रेलखण्ड के मध्य तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं रद्द रहेगीः-
रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी रेलसेवा दिनांक 12.12.21 व 19.12.21 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20472, पुरी- बीकानेर रेलसेवा दिनांक 15.12.21 व 22.12.21 को रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में बढाये डिब्बे

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार -कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 1. गाडी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से दिनांक 15.12.21 को तथा कोयम्बटूर से दिनांक 18.12.21 को 01 सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414