पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या पर समाज की प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

बीकानेर। पुष्करणा दिवस श्रावण शुक्ला त्रयोदशी की पूर्व संध्या पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को लेकर आज धर्मनगर द्वार के बाहर स्थित ब्रह्म बगीचा में पुष्टिकर यूथ विंग के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज गोपाल बिस्सा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में समारोह स्थल जस्सूसर गेट के अंदर श्री हरी भवन तय किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा ने कहा कि सम्मान समारोह में आने वाले 75 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों के लिए यह आयोजन विशेष रूप से रखा गया है। साथ ही विभिन्न सरकारी महकमों में इसी वर्ष नियुक्ति होकर कार्य ग्रहण करने वाले पुष्करणा समाज के युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय आचार्य ने बताया कि अंतराष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले प्रतिभावान पुष्टिकर खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। समीक्षा बैठक से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सुभाष जोशी के सानिध्य में मुक्तिनाथ महादेव का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हीरालाल हर्ष, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, परामर्शक के.पी बिस्सा,कोषाध्यक्ष दिनेश चुरा, संगठन सचिव मनोज व्यास,आदि ने अब तक आये आवेदनों ओर समाजसेवियों द्वारा प्रस्तावित नामों पर विचार कर उन्हें समारोह में आने का दूरभाष पर आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर बी जी बिस्सा ने बताया की आगामी तैयारी बैठक शीघ बुलाई जाएगी। जिसमें अतिथियों का नाम पर विचार विमर्श कर उनसे समय लिया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related