पेट्रोल-डीजल के दामों में रही शांति

सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesal ) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल ( petrol ) एवं डीजल ( Diesal ) पर वैट की दर में 2 प्रतिशत की कमी की, जिससे पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे कम हुआ है। जयपुर में अब पेट्रोल के भाव 92 रुपए 51 पैसे और डीजल के भाव 84 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहे हैं।

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल एवं डीजल पर वैट की दर में 2 प्रतिशत की कमी की, जिससे पेट्रोल 1 रुपए 35 पैसे और डीजल 1 रुपए 32 पैसे कम हुआ है। जयपुर में अब पेट्रोल के भाव 92 रुपए 51 पैसे और डीजल के भाव 84 रुपए 62 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहे हैं। राज्य में पेट्रोल पर अब 38 के बजाय 36 प्रतिशत और डीजल पर 28 के बजाय 26 प्रतिशत वैट लिया जाएगा। इस निर्णय से आमजन के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट एवं अन्य व्यवसाय को भी काफी राहत मिलेगी।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 8८.५७ रुपए व डीजल के दाम 7८.६8 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 92.86 रुपए व डीजल के दाम 8५.30 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 87.69 रुपए और डीजल 80.30 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 88.82 रुपए और डीजल के दाम 81.71 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...