निंबाहेड़ा से उदयपुर के लिए कोई रोड़वेज नहीं, सरकार झेल रही राजस्व नुकसान, जानिए क्यों

निंबाहेड़ा @ जागरूक जनता। नगर के सबसे बड़े बस स्टैंड में यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उनमें से एक परेशानी है निंबाहेड़ा से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को जहां से यात्रियों को उदयपुर जाने के लिए निजी साधनों व लोक परिवहन बसों के ही भरोसे रहना पड़ता है। क्योंकि निंबाहेड़ा से एक भी रोडवेज बस उदयपुर की ओर नहीं जाती। हालांकि यहां पूर्व में लगभग डेढ़ दर्जन बसें रोडवेज प्रबंधन के द्वारा चलाई जा रही थी, जो की अच्छा राजस्व भी राज्य सरकार को दे रही थी। लेकिन राजस्व मिलने के बावजूद भी आखिरकार क्यों रोडवेज प्रबंधन को निंबाहेड़ा से उदयपुर के लिए बसों को बंद करना पड़ा आमजन को कम किराए में रोडवेज की बसें यात्रा करवाती है। यात्री कम किराए में अपने गंतव्य की ओर रोडवेज की सहायता से जाते है, वहीं विशेष कर महिला यात्रियों को 50त्न की छूट भी राज्य सरकार की ओर से मिल जाती है। लेकिन लोक परिवहन बसों में यह नहीं मिलता। निंबाहेड़ा वासियों को उदयपुर जाने के लिए निजी बसों का ही सहारा लेना पड़ रहा है और निंबाहेड़ा से मंगलवाड़ होते हुए उदयपुर के लिए काफी संख्या में निजी बसें जा रही है। जोकि परिवहन विभाग को टैक्स चुकाने के साथ अच्छा खासा मुनाफा भी अर्जन कर रही है, वहीं यह कई अवैध साधन यथा तीन पहिया ऑटो,लगेज टेंपो सहित जीप भी मंगलवाड होते हुए सांवरियाजी मंदिर जा रहे है। जिससे भी राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बहरहाल राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की लापरवाही के कारण निंबाहेड़ा वासियों को निजी साधनों के माध्यम से ही मंगलवार उदयपुर की ओर जाना पड़ रहा है अब देखना यह है, कि आखिर कब तक राज्य सरकार को रोडवेज निगम निंबाहेड़ा से मिलने वाले राजस्व से वंचित रखना है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...