महापौर द्वारा किए कार्यों के आगे और कुछ कहने की आवश्यकता नही,प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने की महापौर सुशीला कंवर की जमकर सराहना

महापौर द्वारा किए कार्यों के आगे और कुछ कहने की आवश्यकता नही,प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने की महापौर सुशीला कंवर की जमकर सराहना

बीकानेर@जागरूक जनता। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह अपने 2 दिवसीय प्रवास पर आज बीकानेर पहुंचे। आज के कार्यक्रमों में देर शाम नगर निगम पार्षदों की बैठक की गई । बैठक में मंच पर अरुण सिंह के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, श्रवण सिंह बगड़ी, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, अविनाश जोशी, मोहन सुराणा मौजूद रहे।
बैठक में महापौर सुशीला कंवर के नेतृत्व में वर्तमान बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की बुकलेट का विमोचन किया गया। महापौर ने अरुण सिंह को बीकानेर की उस्ता कला से निर्मित फोटो फ्रेम तथा तुलसी वृक्ष भेंट किया। अपने स्वागत भाषण में महापौर ने  केंद्र सरकार की योजनाओं तथा कोरोनाकाल में केंद्र एवं अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की ।
प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह ने पुस्तिका के बारे में बात करते हुए कहा की कोरोना काल के बावजूद नगर निगम द्वारा सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। इस पुस्तिका को पढ़ने के बाद महापौर एवं उनकी टीम के बारे में और कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी महापौर द्वारा स्वच्छता एवं विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
बैठक में नगर निगम से सभी पार्षद मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...