तसल्ली से की चोरी: खोटे गहने छोड़ गए, खरे गहने ले उड़े चोर….


तसल्ली से की चोरी: खोटे गहने छोड़ गए, खरे गहने ले उड़े चोर….

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में चोरों ने तस्सली से चोरी की। घर बंद होने के वजह से चोरों ने बड़ी तसल्ली से कपड़ों व संदूकों को खोला तथा पारखी नजर से गहनों को परखा। चोरों को लगा कि यह गहने नकली है। उनको चोर वहीं छोड़ गए। जबकि असली गहने अपने साथ ले गए। बीती रात चोरों ने श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के दो मकानों को अपना निशाना बनाया।
श्रीकोलायत बिचला बास माली धर्मशाला के पीछे रहने वाले पूजा सारस्वत ने रिपोर्ट दी है कि अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़ अंदर घुसे। सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए।
इसी प्रकार से भंवरलाल सोनी ने रिपोर्ट दी है कि अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़ नगदी, सोने-चांदी के जेवर व आवश्यक कीमती सामान चुरा ले गए।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती को अकेले में पकड़ा, दांतों से काटा और की और दुष्कर्म करने का किया प्रयास…..

Sat Apr 9 , 2022
युवती को अकेले में पकड़ा, दांतों से काटा और की और दुष्कर्म करने का किया प्रयास….. बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में अब महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बस स्टैण्ड से अकेली घर जा रही युवती को […]

You May Like

Breaking News