कोलासर के युवाओं ने गांव में जगाई शिव भक्ति, श्रीकोलायत से कावड़ लाकर किया भोलेनाथ का अभिषेक

बीकानेर@जागरूक जनता । श्रावण मास के प्रारंभ होते ही शिव भक्तों में कावड़ लेकर भोलेनाथ का अभिषेक करने का भाव पूरे देश मे देखा जा सकता है । धर्म नगरी बीकानेर में इसका उत्साह बड़ा ही निराला है बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग श्रीकोलायत सहित अन्य तीर्थ स्थलों से कावड़ लाकर भोलेनाथ का अभिषेक करते है । बीकानेर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर कोलासर गांव के युवा श्रीकोलायत तालाब से कावड़ लेकर अपने गांव आए जंहा उन्होंने गांव के शिव मंदिर में कावड़ से लाए गए जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया । गांव के युवा महेश उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान पूरे दिन मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा । उपाध्याय ने बताया कि कावड़ियों का गांव के भक्तों ने स्वागत किया । प्रदोष मंडली व शिव मंडली द्वारा प्रसाद वितरित किया गया । आयोजन में महेश कुमार, ताराचंद,जय देव जोशी बजरंग लाल,रामेश्वर,मनोज कुमार, जसराज, नारायण,अंकित,उमा शंकर,भंवरलाल, देवकिशन सुथार सुदर्शन,निर्मल,किशन जोशी गौरी शंकर, नवदीप,मोहित,मनीष,रतन लाल रावत,किशोर, रूप, मुरली,अभिषेक उपाध्याय, प्रभु जोशी आदि उपस्थित रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...