राज्य सरकार ने दी प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को पेयजल बिलों में बड़ी राहत,दो माह के बिलों का भुगतान किया स्थगित

राज्य सरकार ने दी प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को पेयजल बिलों में बड़ी राहत,दो माह के बिलों का भुगतान किया स्थगित

जयपुर@जागरूक जनता। राज्य सरकार ने कोरोना के कारण विषम परिस्थितियों के बीच प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को पेयजल बिलों में बड़ी राहत देते हुए दो माह अप्रैल एवं मई 2021 के बिलों का भुगतान स्थगित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इसके साथ यह भी फैसला किया है कि माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 में जल उपभोग के विरूद्ध बकाया राशि तय समय पर जमा नहीं होने की स्थिति में किसी उपभोक्ता का जल सम्बंध विच्छेद नहीं किया जाएगा।

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा इस सम्बंध में जारी आदेश के अनुसार अघरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के अप्रैल एवं मई 2021 के जल उपभोग के विरूद्ध स्थगित भुगतान को जुलाई 2021 के बिलों में समाहित किया जाएगा, जबकि समस्त घरेलू उपभोक्ताओं की उक्त दो माह की स्थगित राशि को जुलाई एवं अगस्त 2021 (द्विमासिक आधार पर जारी बिल के माह चक्र अनुसार) के बिलों में समाहित किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...