जागरूक जनता की खबर पर लगी मुहर, प्रदेश में 16 अप्रेल से शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे रहेगा कर्फ्यू, देखे पूरी गाइडलाइन

जागरूक जनता की खबर लगी मुहर, प्रदेश में 16 अप्रेल से शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे रहेगा कर्फ्यू, देखे पूरी गाइडलाइन

जयपुर@जागरूक जनता । प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के कहर के चलते राज्य की गहलोत सरकार ने आज बुधवार शाम को नई गाइडलाइन जारी कर दी है । गृह विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन 16 अप्रेल से लागू होगी । जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश में शाम 6 बजे से सुुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। बाजार को बंद करने के लिए गृह विभाग ने 5 बजे का समय रखा है। वहीं सरकारी कार्यालय अब 4 बजे तक ही खुले रह सकेगें। यह आदेश 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। हालांकि इस कफ्र्यू में फैक्टियां जो निरतंर उत्पादन करती है । जिनमे आई.टी.कम्पनियां, आपातकालीन सेवा, विवाह सम्बंधी समारोह, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, परिवहन करने वाले वाहनों को कफ्र्यू से मुक्त रखा जाएगा। विवाह समारोह में 50 से ज्यादा लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेगें। इसके लिए प्रशासन से अनुमति आवश्यक होगी। वहीं अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेगें। बता दे, जागरूक जनता ने तीन दिन पहले ही इसकी ख़बर प्रकाशित कर इसके संकेत दिए थे कि राज्य सरकार कर्फ्यू अवधि शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे करने का विचार कर रही है, और आज बुधवार शाम राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर जागरूक जनता की खबर पर मुहर लगा दी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...