Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय

सिरोही। जिले में शराब दुकानों पर अनियमितताओं को लेकर जागरूक जनता द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद सिरोही आबकारी विभाग हरकत में आ गया। खबर प्रसारित होते ही विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। आबकारी सीआई आशीष शर्मा पहुंचे मौके पर आबकारी सीआई आशीष शर्मा आज संबंधित शराब दुकान पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण में पाई गईं ये खामियां

दुकान पर मूल्य सूची (रेट लिस्ट) प्रदर्शित नहीं पाई गई।
लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया गया।
निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालन नहीं किया जा रहा था। अनुज्ञाधारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
जांच के बाद अनुज्ञाधारी ओम प्रकाश मेवाड़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि—
शराब की बिक्री एमआरपी से अधिक कीमत पर न की जाए।
दुकान को विभाग द्वारा निर्धारित समय पर ही खोला और बंद किया जाए।
आगे भी होगी सख्त निगरानी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित दुकान का निर्धारित समय से पहले और बाद में औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

जागरूक जनता के सवालों के बाद कड़ा एक्शन
गौरतलब है कि जागरूक जनता ने आबकारी विभाग की कार्यशैली को लेकर तल्ख सवाल उठाए थे और मामले को प्राथमिकता से प्रसारित किया था। खबर का प्रभाव यह रहा कि विभाग को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी और नियमों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया।
साफ है कि मीडिया की सक्रियता के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए, जिससे नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...

हरियाणा की देबस्मिता बनीं फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2026, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा जलवा

अजमेर की परवरिश, हरियाणा की पहचान: देबस्मिता ने जीता...