अरबन बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष डाॅ. सेठिया ने किया पदभार ग्रहण

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड़ के नव निवार्चित अध्यक्ष डाॅ. आई.एम. सेठिया ने पंडित कमलेश भट्ट द्वारा मन्त्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजा के साथ सोमवार को अपरान्ह एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण किया।

प्रबन्ध निदेशक वन्दना वजीरानी के अनुसार इस अवसर पर उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, राधेश्याम आमेरिया, रणजीत सिंह नाहर, वृद्धिचन्द कोठारी, हरीश आहूजा, बालकिशन धूत, बाबरमल मीणा, सीए दिप्ती सेठिया, राजेश काबरा, हेमन्त शर्मा, सीए नीतेश सेठिया, निवतर्मान अध्यक्ष विमला सेठिया व निवतर्मान निदेशक हस्तीमल चोरडिया, चान्दमल नन्दावत, दीपसिंह आहूजा, जन चेतना मंच के जिला महामंत्री बालकिशन सोमानी, सदस्य नवीन नाहर, राजेन्द्र नाहटा सहित महाप्रबन्धक दिनेश खण्डेलवाल, ऋण प्रबन्धक राजेश अवस्थी, शाखा प्रबन्धक दामोदर लाल चेचाणी, सहायक प्रबन्धक उत्तम चन्द जैन सहित कई स्टाॅफगण उपस्थित थे।

अध्यक्ष डाॅ. सेठिया ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् सभी सदस्यों का सहकार पेनल को अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नई टीम के साथ बैंक नई ऊचाॅईयां हासिल करेगा एवं सदस्यों के विश्वास को ओर अधिक प्रगाढ करने के प्रयास किये जायेगे।

उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य शाखा के स्टाॅफगणों द्वारा सभी निदेशकों का उपरणा पहनाकर अभिनन्दन भी किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...