उदासर निवासी की हुई हत्या,पुलिस ने दिखाई फुर्ती आरोपियों को किया गिरफ्तार

उदासर निवासी की हुई हत्या,पुलिस ने दिखाई फुर्ती आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीकानेर@जागरूक जनता। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर युवक के शव मिलने से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एच 11 स्थित वृन्दावन एनक्लेव से कुछ दूरी पर एक कार में युवक का शव मिला । शव मिलने की सूचना मिलने पर सीओ सदर पवन भदौरिया व थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज मौके पर पहुंचे । मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में मिले शव को देखकर यह आशंका जताई है प्रथम दृष्टया युवक का गला घोंटकर हत्या कर हत्यारे शव को कार में ही छोड़कर चले गए है । फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है । शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । शव की पहचान चतराराम के रूप में हुई है जो कि उदासर गांव का निवासी बताया जा रहा है ।

*पुलिस ने दिखाई फुर्ती आरोपियों को किया गिरफ्तार*

पुलिस की तत्परता के चलते महज कुछ ही घंटों में हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गये । जिन्हें राउण्डअप कर जेएनवीसी थाने ले जाया गया है । जानकारी मिली है कि जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एनक्लेव के सुनसान स्थान पर उदासर निवासी चतराराम साटिया की हत्या करने वाले दो जनों को पुलिस ने दबोच लिया है । थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि दो जनों को रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है । जो बीकानेर से भागने की फिराक में थे । बताया जा रहा है कि इन दोनों ने रूपयों के लेनदेन के चलते चतराराम की हत्या की थी । आपको बता दे कि चतराराम का शव एक कार में जयपुर रोड स्थित वृन्दावन एनक्लेव स्थित सुनसान जगह पर पड़ा मिला था । जिसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी । इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते आरोपियों को पकड़ लिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...