कानून नहीं, तानाशाही है…, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं पत्नी सुनीता

नई दिल्ली. के कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
जिसके बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री की पांच दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की।

  • वो सांसद जो जीत कर भी नहीं ले पाया शपथ, पूर्व मुख्यमंत्री लगाते रहे जेल से छोड़ने की गुहार

पति केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद सुनीता केजरीवाल भी उनसे मिलने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने किसी भी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने यह हमला भाजपा पर किया है।

ये कानून नहीं, तानाशाही… सुनीता
पति केजरीवाल से मिलने के बाद सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “20 जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। इसके बाद तुरंत ईडी ने स्टे लगवा दिया। अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपी बना दिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आए। ये कानून नहीं, तानाशाही है, इमरजेंसी है।”

आम आदमी पार्टी को पूरी तरीके से खत्म करने की कोशिश
सुनीता केजरीवाल के इस पोस्ट को आम आदमी पार्टी ने भी शेयर करते हुए कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ना कोई सबूत है, ना ही कोई मनी ट्रेल मिला है और ना ही कोई पैसा अभी तक बरामद हुआ है, लेकिन फिर भी जानबूझकर उन्हें अभी तक सलाखों के पीछे रखा गया है। ताकि, आम आदमी पार्टी को पूरी तरीके से खत्म किया जा सके।”

पेशी के दौरान बिगड़ी केजरीवाल की तबीयत
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया और बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल डाउन हो गया। सीबीआई की टीम बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से सीधे राउज एवेन्यू कोर्ट ले गई थी। सीबीआई बुधवार को अरविंद केजरीवाल की रिमांड लेने के लिए उन्हें कोर्ट ले गई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...