पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागे बदमाशों ने बीकानेर में की एंट्री, टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा..

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागे बदमाशों ने बीकानेर में की एंट्री, टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले श्रीडूंगरगढ़ तहसील के पास लखासर टोल प्लाजा के लगे बैरियर को बदमाशों ने तोडक़र भाग गये । जानकारी के अनुसार सीकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागे बदमाशों की तलाश बीकानेर में की जा रही है । सीकर के राणोली में एक ढाबे पर दो बदमाशों ने जयपुर डीएसटी के इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार खीचड़ और हेड कांस्टेबल मनेन्द्र पर फायरिंग की और कार में सवार होकर भाग निकले थे । वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सफेद रंग की कार को तेज रफ्तार से हाइवे पर बीकानेर की तरफ दौड़ाया और श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए । उन्होंने लखासर में टोल प्लाजा पर बेरियर तोड़ा और भाग निकले । इसका पता चलने पर बीकानेर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है । लखासर टोल प्लाजा से बदमाश बीकानेर की ओर भागे , लेकिन वह श्रीडूंगरगढ़ से किस तरफ गए , इसका पता नहीं चल पाया है । गौरतलब है कि जयपुर के इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार और एचसी मनेन्द्र सीकर से वापस लौट रहे थे । इस दौरान राणोली में ढाबे पर खाना खाने रुके थे । सिविल ड्रेस में होने के कारण बदमाशों ने उनसे कार की चाबी मांगी । नहीं देने पर फायरिंग कर दी । इंस्पेक्टर बच गया , लेकिन एचसी के पेट में गोली लगी । उसे जयपुर ले जाया गया जहां अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...