बीकानेर से गाड़ी चुराने वाले मेवाती चोर चंद घण्टो में ही सीआई चारण के चढ़े हत्थे,खुल सकती है कई वारदातों की परतें..

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर पुलिस ने सूझबूझ  व तत्परता से चोरी की गाड़ी को मात्र 24 घण्टे में ही बरामद कर एक शातिर चोर को दबोचा है वंही एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पकड़े गए चोर मेवात के रहने वाले है जो बीकानेर में चोरी की वारदात को अंजाम देने आते ओर फरार हो जाते थे, इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है । फिलहाल नयाशहर पुलिस द्वारा आरोपियों से चोरी के सम्बंध में कड़ी पूछताछ जारी है जंहा इनसे कई और वारदातों से पर्दा उठ सकता है। एसपी योगेश यादव के निर्देशन में नयाशहर एसएचओ गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है।

यह है चोरी की घटना..
9 मार्च को बिदामसिह ने नयाशहर पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च की रात्री 08.30 बजे उसकी गाडी क्रुजर नम्बर आर जे 10 टीए 0066 चौखुटी पुल के नीचे खड़ी की थी,जो अगले दिन सुबह नहीं मिली,कोई अज्ञात चोर गाड़ी को चुरा ले गया । परिवादी की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच राजेश कुमार हैडकानि को सौंपी।

पुलिस पड़ी साए की तरह पीछे..
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने आरोपियों को धर-दबोचने व गाड़ी बरामद करने को लेकर त्वरित निर्देश दिए जिस पर सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में नयाशहर सीआई गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शातिर चोरों की कुंडली खंगालनी शुरु की गई, पूर्व में वाहन चोरी के अपराधियों व सदिग्धों से पुछताछ की गई, इस दौरान साईबर सेल व तकनीकी मदद ली गई वंही इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की गई गाड़ी श्रीगंगानगर की तरफ जाती दिखाई दी गई है। जिस पर टीम ने बिना देर गंवाए गाड़ी का पिछा करते हुए श्रीगंगानगर रोड़ पर गांव बखुसर तहसील लुणकरणसर में चोरी की गाड़ी को बरामद कर  चालक भरतपुर निवासी 23 वर्षीय नितेश गुर्जर को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर बीकानेर लाया गया है। आरोपी ने अपने एक सहयोगी नाबालिग का नाम पता भी पुलिस को बताया है जिसके आधार पर पुलिस ने इस प्रकरण में उसे निरुद्ध किया है।

कार्यवाही में ये रहे शामिल
नयाशहर थानाधिकारी गोविंदसिंह चारण,राजेश कुमार हैडकानि,सुरेन्द्र कानि आदि की मेहनत से शातिर आरोपी धरे गए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414