रीट कांड की परतें फिर उखड़ी,गंगाशहर थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर

बीकानेर@जागरूक जनता। रीट के चप्पल कांड की परतें आज एक बार फिर से उखड़ी है जिसके तहत जयपुर से बीकानेर आई एसीबी की टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर बीकानेर में डेरा डाल दिया है । जिसको लेकर बीकानेर खाकी में दोपहर से ही हलचल तेज हो गई । रीट के नकल कांड में एसपी कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियो को लाइन हाजिर कर दिया है । एसपी योगेश यादव ने “जागरूक जनता” से हुई बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि रीट नकल में एसीबी की जांच के चलते प्रथमदृष्टया गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, एएसआई जगदीश व कांस्टेबल राजाराम को लाइन हाजिर किया गया है, हालांकि एसीबी से रिपोर्ट नही मिली है। फिलहाल गंगाशहर थाने में इन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है । जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  रीट नकल मामले में जमानत पर छुटे आरोपी ने एसीबी को शिकायत की थी । जिसके बाद एसीबी एक्शन में थी और सुबह से ही इन पुलिस कर्मियों की तलाश में छापेमारी जारी थी । वंही सूत्र बताते है कि गंगाशहर थाना प्रभारी अपने साथ सत्यापन से सम्बंधित रिकॉर्ड लेकर भूमिगत हो गए है । बताया जा रहा है कि इस सम्बंध में एसीबी ने अपने मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है जिस पर जयपुर से उच्चाधिकारी इस पूरे मामले में नजर बनाए हुए है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...