निर्यात बढने से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल :- प्रधानमंत्री मोदी

निर्यात बढने से देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल :- प्रधानमंत्री मोदी

बीकानेर@जागरूक जनता। देश में निर्यात प्रोत्साहन को बढावा देने हेतु बीकानेर जिला उद्योग केंद्र व बीकानेर जिला उद्योग संघ ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में भाग लिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल, प्रशासनिक अधिकारियों एवं देश के उद्यमियों को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए बताया कि सभी राज्यों को देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुद्रढ़ बनाने के लिए निर्यात प्रोत्साहन को बढावा देते हुए अधिक से अधिक योजनाएं लागू कर उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों को निर्यात की और अग्रेषित करना चाहिए | भारत का दुनिया के हर हिस्से के साथ ट्रेड लिंक रहे हैं और हमें अब भारत की पुरानी इकोनोमी को वापस लाने की और महत्त्वपूर्ण प्रयास करने होंगे | वर्तमान में एक्सपोर्ट भारत की जीडीपी का 20 प्रतिशत है और इसमें अभी और वृद्धि की सम्भावनाएं हैं इस समय देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में चल रहा है इसमें हमारा लक्ष्य भारत में एक्सपोर्ट को बढाने का लक्ष्य भी है | जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि देश के सभी राज्यों में निर्यात प्रोत्साहन के सम्बंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कोंफ्रेसिंग के जरिये वर्चुअली संवाद कार्यक्रम रखा गया | वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा द्वारा निर्यात प्रोत्साहन हेतु राज्य में पूर्व से ही मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बीकानेर में भी सम्भाग स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया था | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्यात प्रोत्साहन हेतु उद्यमियों से किया गया मार्गदर्शन निश्चय ही नए उद्यमियों के लिए महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा | वर्तमान में राजस्थान सरकार भी अपने मिशन निर्यातक बनो के तहत राज्य के युवा उद्यमियों को निर्यात की और प्रोसाहित करने हेतु प्रयासरत है | इससे राज्यों की निर्यातक क्षमता बढ़ेगी और केंद्र व राज्य सरकार का यह कदम निश्चय ही देश के आर्थिक विकास में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा | इस अवसर पर सीए राकेश धायल,  जय अग्रवाल, मनीष तापड़िया, किशन मूंधड़ा, अभिषेक कच्छावा आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...