ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आंतक,मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर जेवरात व नकदी ले उड़े, मामला दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता। ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आंतक लगातार जारी है जंहा जिले के नोखा कस्बे में बीती देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे सोना चांदी के जेवरात व नकदी पार कर फरार हो गए । इस सम्बंध में वार्ड नम्बर 7 निवासी मकान मालिक टीकमचंद पुत्र मूलचंद बुच्चा ने नोखा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 16 सितंबर की देर रात्रि को अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी ले उड़े । पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच गोविंदसिंह सउनि को सौंपी है।

बता दे,ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरियों को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है, वंही पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवालिया निशान लगाये जा रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...