तेजस्वी का ‘हर घर सरकारी नौकरी’ का वादा, कहा- सरकार बनते ही 20 दिनों में बनाएंगे अधिनियम

तेजस्वी यादव ने आज पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार बनते ही जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है उसे भी सरकारी नौकरी मुहैया कराएंगे।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार की जनता से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने हर ‘घर सरकारी नौकरी’ का वादा करते हुए कहा कि सरकार बनने के 20 दिन के अंदर वे इस संबंध में एक अधिनियम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होते ही 20 महीने के अंदर हर परिवार के पास सरकारी नौकरी होगी।

ये मेरा प्रण है, ठगने का काम नहीं कर रहे
तेजस्वी ने पटना में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार बनते ही जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है उन्हें भी सरकारी नौकरी मिलेगी। सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर अधिनियम बनाया जाएगा और सरकार उन परिवारों को नौकरी देगी जिनके घर में कोई सरकारी नौकरी नहीं करता है। उन्होंने कहा कि 20 महीने में ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां सरकारी नौकरी नहीं होगी। तेजस्वी ने कहा कि ये मेरा प्रण है, किसी को ठगने का काम नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी ने सरकार में रहते हुए अपने कार्यकाल का भी उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मेरा कर्म बिहार है और मेरा धर्म बिहार है’। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाएं। तेजस्वी यादव ने हर घर में सरकारी नौकरी का वादा करते हुए नारा दिया। उन्होंने कहा-“हो सरकार में भागीदारी, हर युवा की हो हिस्सेदारी, इसलिए तेजस्वी सरकार देगी, हर परिवार को नौकरी सरकारी”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...