स्वाद शुद्धता और सेहत पहला लक्ष्य – रामावतार अग्रवाल

श्याम मसाले लाए हैं l देश में पहली बार IPM क्वालिटी के मसाले

जयपुर – श्याम मसाले देश में पहली बार पेस्टीसाइड एवं रसायनिक खादों के कारण आने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी गड़बड़ियों से मुक्ति दिलाने के लिए IPM (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट) के अनुरूप गुणवत्तायुक्त मसालों का उत्पादन प्रारम्भ किया है l

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जाँच अभियान चलाकर मसालों में गुणवत्ता की कमी बताकर सैंपल लिए गए थे जिसके कारण मसाला उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ा था इन्ही बातों को लेकर श्याम मसाले के प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता बुलाकर IPM के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी उन्होंने बताया IPM (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट) क्या है l और इसकी गुणवत्ता क्या है l

अग्रवाल ने बताया कि अभी तक देश में दो प्रकार की खेती की ही जानकारी किसानो को थी , एक सामान्य (परम्परागत) खेती और एक जैविक (Organic) खेती लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मसालों में मानक स्तर से अधिक पेस्टीसाइड होना बताया गया है इसका संज्ञान लेते हुए श्यामधणी द्वारा विशेष अनुसन्धान (Research) किया गया और पता लगाया कि कौनसे क्षेत्र में किस फसल में पेस्टीसाइड की मात्रा मानक स्तर से ज्यादा आ रही है और जिस भी उत्पाद में खाद्य सुरक्षा विभाग के मानक स्तर से अधिक पेस्टीसाइड की मात्रा आ रही थी, इसके लिये श्याम मसाला देश का पहला ब्रांड है जो IPM (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट) खेती पर ध्यान दिया और अपने उन उत्पादों को IPM क्वालिटी में लाँच किया , IPM क्वालिटी में पेस्टीसाइड एवं रसायनिक खादों का उपयोग निर्धारित मात्रा में मानक स्तर के अनुरूप किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए 100% शुद्ध होता है और प्राकृतिक संतुलन एवं पर्यावरण शुद्ध बना रहता है l इसके लिए श्यामधणी ने किसानो के साथ अनुबन्ध खेती करवाने का फैसला लिया साथ ही कृषि विज्ञान से जुड़े हुए लोगों का सहयोग लेकर IPM के रूप में तीसरे प्रकार की खेती पर जोर दिया और किसानो को भी IPM खेती के लिए जागरूक करने का काम भी श्यामधणी इंडस्ट्रीज कर रही है, जनता तक भी यह सन्देश ज्यादा से ज्यादा पहुँचाने का लक्ष्य भी लिया है क्योंकि IPM उत्पाद स्वास्थ्य के लिए 100% शुद्ध होता है l

कार्यक्रम में बाबूलाल गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं चेयरमैन राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने अपने संबोधन में बताया कि इस विषय में हमने सरकार और खाद्य सुरक्षा विभाग में अपनी बात रखी है।
प्रेसवार्ता में श्याम मसाले के निदेशक विट्ठल अग्रवाल ने बताया कि हम आमजन की सेहत के लिए उच्च मानकों को अपनाते रहे हैं और उसी बात को ध्यान में रखते हुए IPM क्वालिटी के उत्पादन बाजार में उतारे हैं। प्रेसवार्ता के अंत में श्याम मसाले के ZBM प्रदीप पारीक ने कंपनी और उसके उत्पादन के बारे में बताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...